Site icon GIRIDIH UPDATES

तीन दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुँची गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, किया 20 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Share This News

गांडेय विधायक अपने तीन दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची। जहाँ गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में 20 करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसमें लेदा, अलगून्दा में करीब 8 करोड़ के लागत से ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रस्तावित तीन ग्रामीण सड़को का शिलान्यास किया। मौके पर राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और गिरिडीह झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे। वही सदर प्रखंड के घोरबाद और खावा में ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रस्तावित दो पुल का शिलान्यास गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा किया गया।

योजनास्थल में ही गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत स्थानीय महिलाओं द्वारा पूरे गर्मजोशी के साथ किया गया। मौके पर कल्पना सोरेन ने कुछ ग्रामीणों से रूबरू भी हुई। और उनके समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जाएगा।

Exit mobile version