गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह पुलिस ने 103 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को दबोचा

Share This News

गिरिडीह की डुमरी थाना पुलिस ने आज गुरुवार की सुबह डुमरी चेकनाका के समीप छापेमारी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 3 बोरे में करीब 103 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक चार पहिया वाहन के साथ दबोचा है। दोनो आरोपी इसी चार पहिया वाहन में ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर बिहार जा रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।