गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहा तापमान, गर्मी का 5 साल का रिकाॅर्ड टूटा

Share This News

पिछले पांच साल का गर्मी का रिकाॅर्ड इस सीजन के अप्रैल में टूट गया है। मंगलवार काे सबसे ज्यादा गर्म रही और हिट वेव ने लोगों को परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि मार्च से लेकर अप्रैल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन नहीं बनने से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसी वजह से सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा तापमान रिकाॅर्ड किया जा रहा है।

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 43.6 डिग्री जबकि डालटनगंज का अधिकतम 45.3 डिग्री रहा। गिरिडीह में भी गर्मी पड़ रही है और वहां पिछले कई दिनाें से हिट वेव चल रही है। इसके अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा में भी लू चलने से जनजीवन प्रभावित है।

वहीं 20 से 22 अप्रैल तक राज्य के कई जगहाें पर गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गाेड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज, रांची, बाेकाराे, गुमला, हजारीबाग, खूंटी में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।