गिरिडीह झारखण्ड

पूर्णाहुति के साथ चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया। 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन सदर प्रखंड सहित बेंगाबाद, जमुआ, गांवा, तिसरी, देवरी, राजधनवार, बिरनी, गांडेय से आए श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ भगवान को अपने हाथों से आहुतियां प्रदान की प्रदान की गई।

गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन भी कई लोगों ने वेद मंत्र गायत्री की दीक्षा ग्रहण की। कई बच्चों का मुंडन संस्कार, पुंसवन संस्कार व नामकरण संस्कार भी हुआ। चार दिवसीय यज्ञ को सफल बनाने में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह, जयप्रकाश राम, नरेश प्रसाद यादव, भागीरथ प्रसाद सिंह, दर्शन पंडित, तुलसी पंडित, भागवत राम, हरिहर मंडल, अनिल कुमार साहू, मनोज शर्मा, सुरेश यादव, तिलक, महेश मोदी, कैलाश मोदी, कारु बरनवाल, मीरा बरनवाल, चंचल भदानी, किरण देवी, उर्मिला बरनवाल, पूनम बरनवाल, पार्वती बर्नवाल, दुलारी देवी, कंचन सिन्हा सहित महिला मंडल के सभी बहनों का सहयोग मिला।