Site icon GIRIDIH UPDATES

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गिरिडीह के 13 प्रखंडों में गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Share This News
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत आज गिरिडीह जिले के 13 प्रखंडों में लगभग 5000 घरों में प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक लोगों ने अपने अपने घरों में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। कुछ लोगों ने 5 दीपक जलाकर दीप महायज्ञ किया। गायत्री परिवार के लोगों के द्वारा बहुत से घरों में ऑनलाइन गायत्री महायज्ञ भी संपन्न करवाया गया।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा यह कार्यक्रम वर्ष 2019 से प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत पूरे भारत सहित अन्य देशों में एक साथ एक समय में यज्ञ किया जाता है l
इस दौरान कहा गया कि जबकि पूरा विश्व सहित भारत में कोरोना की महामारी फैली हुई है और लोगों का आत्मबल एवं प्राणबल कमी हो गई है साथ ही वातावरण में प्रदूषण बढ़ा हुआ है इस विकट समय में गायत्री महामंत्र की उपासना एवं गायत्री महायज्ञ संजीवनी के रूप में कार्य करता है। यज्ञ में हिमालय की 80 प्रकार की जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री के द्वारा यज्ञ किया जाता है जिससे पर्यावरण शुद्ध होता है एवं लोगों का आत्मबल एवं प्राणबल बढ़ता है। आज के कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों के द्वारा कोरोना महामारी के जल्द समाप्त होने ,इससे प्रभावित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई साथ ही जिनकी मृत्यु हो गई उनके सद्गति एवं आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति गिरिडीह एवं 13 प्रखंड के प्रखंड समन्वय समिति से जुड़े सैकड़ों भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम की जानकारी जयप्रकाश राम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Exit mobile version