Site icon GIRIDIH UPDATES

गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता गायत्री परिवार जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने की। इस विचार गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि दिनांक 23 मई 2022 से 26 मई 2022 तक गिरिडीह शहर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के द्वारा किया जाएगा।

विचार गोष्ठी के दौरान जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जिन्होंने व्यक्ति निर्माण ,परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण एवं नैतिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कांति का संकल्प लिया था ,साथ ही जन-जन में व्याप्त दुर्बुद्धि के अंत एवं सद्बुद्धि की स्थापना का संकल्प लिया था। उन्हीं के संकल्पों को पूरा करने के लिए भारत सहित विश्व के लगभग 80 देशों में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा गायत्री महायज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रंखला के अंतर्गत गिरिडीह शहर में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।आज संपन्न विचार गोष्ठी में इस महायज्ञ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया।

आज के विचार गोष्ठी में अनिरुद्ध राम ,प्रभाकर कुशवाहा, जय प्रकाश राम, तुलसी पंडित ,भागीरथ प्रसाद सिंह ,भागवत राम ,अरुण भदानी, मनोज कुमार चंद्रवंशी ,नरेंद्र गुप्ता,सुरेंद्र वर्णवाल ,अरुण कुमार ,नरेश प्रसाद यादव ,प्रकाश मंडल ,वीणा मोदी , अर्चना देवी ,पूनम राम ,उर्मिला बरनवाल ,आशा बरनवाल ,पार्वती वर्णवाल, लता बर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version