Site icon GIRIDIH UPDATES

छठ घाटों पर लगेगा हाई मिस्ट लाइट, विधायक ने की अनुशंसा

Share This News

गिरिडीह। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था को लेकर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू गंभीर हैं। छठ घाटों पर लाइट की उत्तम व्यवस्था को लेकर विधायक ने अपने मद से शहरी क्षेत्र के पांच छठ घाटों पर हाई मिस्ट लाइट लगाने की अनुशंसा की है। बताया गया कि शहर के शिवशक्ति घाट बरमसिया, अरगाघाट छत घाट एवं शास्त्रीनगर छठ घाट के अलावे दो अन्य छठ घाट शामिल है। शनिवार को उपर्युक्त तीन घाटों पर विधायक के हाथों लाइट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बताया गया कि 19 नवंबर खरना के दिन सभी घाटों पर लाइट का लोकार्पण कर दिया जाएगा।

इस दौरान विधायक ने छठ घाटों की साफ सफाई एवं छठ व्रतियों के लिए दी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मौके पर उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को छठ पर्व के पूरे शहर के खराब पड़े पोल लाइट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अभय सिंह, राकेश सिंह, शेखर यादव के अलावे नगर निगम के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version