पिछले महीने 23 फरवरी को दिल्ली के ज्वेलरी शॉप से करोड़ों रुपए के जेवरात की चोरी हुआ था। जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। जिसकी जानकारी दिल्ली डीएसपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जमुआ में प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि
जमुआ पुलिस के सहयोग से दिल्ली की पुलिस इस मामले के हर पहलुओं की बारीकी से जांच- पड़ताल कर आरोपी अनिल राम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ स्थित पोबी बरवाडीह से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया है।
साथ ही चोरी की जेवरात में से 25 लाख रुपये के सोने के जेवरात और रिंग भी बरामद किया गया है। वहीं आरोपी की मां प्रमिला देवी के पास से 3 सोने का चेन और 122 अंगूठी बरामद हुआ है। बताया गया कि चोरी हुए एक किलोग्राम गोल्ड का अब तक पता नहीं चल पाया है। श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के एक ज्वेलरी दुकान में काम करता था। धीरे धीरे शॉप के सेठ से काफी दोस्ती बना लिया।
जिसके बाद अनिल राम ने करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी कर अपना गांव बरवाडही भाग आया था। जिसके बाद दुकान मालिक ने दुकान से सोने की चोरी होने की एफ आई आर दिल्ली थाना में अनिल राम के खिलाफ दर्ज कराया। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच- पड़ताल में जुट गयी। फिलहाल पुलिस आरोपी की मां प्रमिला देवी के दो भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान तेज़ी से चला रही है।