Site icon GIRIDIH UPDATES

बच्चों के विवाद में दादी पर किया चाकू से वार, आरोपी पोता गिरफ्तार

Share This News

जमुआ:- विकाश यादव

गिरिडीह के हिरोडीह थाना क्षेत्र के महेशरायडीह में बच्चों के बीच हुए। विवाद में एक पौते ने अपनी चचेरी दादी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना में महिला के हाथ पर गंभीर ज़ख्म घायल महिला मसोमात कमला देवी है। आनन-फानन घायल महिला को जमुआ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।

इधर घटना के बाद घायल के परिजन द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने पर पुलिस ने हिरोडीह थाना में कांड संख्या 75/21 दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सागर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version