Site icon GIRIDIH UPDATES

दुखहरणानाथ मंदिर में तीसरा विवाह कर रहा दो बच्चे का पिता गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुखिया महादेव मंदिर में बगाेदर थाना क्षेत्र के पारजाेरिया निवासी सह दो बच्चे के पिता 30 वर्षीय युवक साेहन विश्वकर्मा ने तीसरी शादी गिरिडीह के दुखिया महादेव मंदिर में मंगलवार को रचाई है। जिस लड़की से सोहन ने शादी की है वह पश्चिम बंगाल के चितरंजन की रहने वाली है। दुल्हन की मां ने पुलिस को बताया कि साेहन विश्वकर्मा चितरंजन में ही माेबाइल टाॅवर में काम करता था। जहां उसने उसके परिवार से धीरे-धीरे संबंध बनाया और बेटी को झांसा देकर ले भागा।

लड़की के साथ मंगलवार काे दुखिया महादेव में विवाह के क्रम में कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो पारजोरिया गांव के लोगों को सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही जब ग्रामीण पहुंचे तो पता चला कि जिस लड़की से वह शादी कर रहा है, उसके माता-पिता सहित पूरे परिवार के लोग पहुंचे हैं।

वहां खुलासा हुआ कि सोहन विश्वकर्मा का पहले से ही दो शादी हो चुका है। दो बच्चे भी इसे भी है। यह जानकारी होते ही चितरंजन निवासी दुल्हन के पिता ने मुफ्फसिल थाना काे सूचना दिया। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस दुखिया महादेव मंदिर पहुंची और लड़के काे गिरफ्तार कर लिया गया। इधर सूचना पाकर साेहन विश्वकर्मा की दूसरी पत्नी रिंकू देवी भी थाना पहुंची और जमकर बवाल किया। उसने भी अपने पति पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version