गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

गिरिडीह में भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी हुए शामिल

Share This News

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के साथ भाजपा ने सीएम हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। गुरुवार को गिरिडीह भाजपा के हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली आक्रोश भी दिखा। जिले के अलग-अलग इलाके से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ झंडा मैदान पहुंचे। इस दौरान झंडा मैदान में आयोजित आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की औऱ सभी ने शहर में शक्ति प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक चंद्रमोहन प्रसाद, लक्ष्मण स्वर्णकार, जिला महामंत्री संदीप ड़गाईच, जिला प्रभारी अमित तिवारी, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, मनोज संघई, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, इंजी विनय कुमार सिंह, चुन्नुकांत, शालिनी वैसखियार समेत कई लोग रहे मौजूद।