गिरिडीह झारखण्ड

प्रो विमल कुमार मिश्रा होंगे गिरिडीह कॉलेज के नए प्राचार्य, हटाये गए डॉ अशोक कुमार

Share This News

विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने आज (बुधवार) को अधिसूचना जारी कर प्रो विमल कुमार मिश्रा (प्राचार्य, मार्खम कांलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग ) को गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यूनिवर्सिटी ने तत्काल प्रभाव से डॉ अशोक को उन्हें पदभार सौपने का निर्देश दिया है। बता दें कि मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज में अभाविप के द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान विवाद हुआ था, इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने कॉलेज पहुंचे छात्रों के साथ भी कथित तौर पर हाथापाई की घटना घटी थी। कॉलेज में नए प्राचार्य की बहाली, व पुराने को पदभार मुक्त करना इसी सन्दर्भ में देखा जा रहा है।