क्राइम गिरिडीह

गिरिडीह: पांच वर्षीय बच्चे की हत्या, कल शाम से था लापता, बच्चे के चचेरे दादा-दादी पर हत्या का आरोप

Share This News

गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र चोलीडीह गांव में बीती रात एक पांच वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का शव गुरुवार की सुबह एक तालाब से बरामद किया गया। मृतक की मां ने बच्चे के चचेरे दादा-दादी पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार है।

मृतक की पहचान सुदीप कुमार यादव के रूप में की गई है। उसका शव गांव स्थित बुढ़वा आहर तालाब में मिला। मृतक की कंचन देवी ने बताया कि चचेरे ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी के साथ उनका कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। अक्सर दोनों परिवार के बीच झगड़ा हो जाता है। बुधवार को भी दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद शाम से सुदीप गायब हो गया। उसकी काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी थी। इसी बीच गुरुवार सुबह सुदीप का शव तालाब में मिला। इधर, घटना के बाद आरोपी दादा-दादी फरार हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।