राजधानी रांची में परिवहन विभाग की ओर से समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें गिरिडीह जिला परिवहन विभाग को सुंदर तरीके से सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाने के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। जबकि जिले स्तर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाने और हिट एंड रन योजना का लाभ दिलाने में राज्य भर में दूसरा स्थान पर रहा। वहीं सड़क दुर्घटना में मौत की संख्या कमी आने वाले मामले में तीसरे स्थान पर रहा है।
इस तरह से गिरिडीह जिला परिवहन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। समारोह का उद्घाटन राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और परिवहन सचिव कृपाशंकर झा ने किया था।
जबकि जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, एमवीआई शुभम लाल सिंह, मो. इरफान अहमद, गौरी शंकर और सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो. वाजिद हसन को संयुक्त परिवन सचिव प्रदीप सिन्हा ने पुरस्कृत किया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के लिए यह गौरव का विषय है। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान में लोगों का साथ मिला और पूरे राज्य में जिले को पहला स्थान मिला है। यह अभियान को हर वर्ग का समर्थन मिला है।