Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, पारसनाथ स्टेशन पर रुकेगी वाराणसी रांची वंदे भारत

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

गिरिडीह। गिरिडीह जिला को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई। अब गिरिडीह के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर वाराणसी रांची वंदे भारत ट्रेन का रुकेगी। केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा तीर्थ स्थल पवित्र पारसनाथ स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है। सोमवार को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में राज्य सरकार की मंत्री बेबी देवी उपस्थित हुए।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, इंजी विनय कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रदीप साव, यशोदा देवी, संजीव कुमार, कविराज, दारा हाजरा, संतोष गुप्ता, संजीव जैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। पारसनाथ स्टेशन पर अतिथियों ने वाराणसी रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बताया गया कि इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने का महत्वपूर्ण साधन बनेगा।

बाबा बैद्यनाथ और जैनियों के प्रमुख तीर्थस्थल पारसनाथ और बैधनाथ धाम देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन से काफी सुविधा मिल जाएगी। बताया गया कि पारसनाथ स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के लिए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपाई से आग्रह किया गया। जिसके बाद लक्ष्मीकांत बाजपाई ने 13 जुलाई को पत्र लिखा कर रेलवे मंत्रालय से ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। इनकी आग्रह पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांग को मजूरी दी और 2 सितंबर से वाराणसी रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दी।

FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version