गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह समेत 15 जिलों में सभी दुकानें शर्तो के साथ दोपहर 2 बजे तक खुलेगी

Share This News
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया गया। झारखंड सरकार ने जिलों को दो भागों में बांटकर कुछ रियायत देने का फैसला किया है। झारखंड में ज्यादा संक्रमण वाले इन 9 जिलों में जेवर, कपड़ा और जूते-चप्पल की दुकानें छोड़ कर बाकी सभी दूकानें खुलेंगी
1. रांची
2. बोकारो
3. धनबाद
4. जमशेदपुर
5. देवघर
6. हजारीबाग
7. गढ़वा
8. गुमला
9. रामगढ़

बाकी 15 जिलों में जहां संक्रमण का स्तर कम है वहां दुकानें शर्तों के साथ खुली रहेंगी।
सभी 24 जिलों में दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी।