गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह नगर निगम के कर्मी अपनी पांच सुत्री मांगों को लेकर गए 3 दिन के हड़ताल पर

Share This News

झारखंड लोकल बॉडी एंप्लाइज फेडरेशन राज्य महासंघ के आह्वान पर अपनी 5 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम के सभी कर्मी 11 जुलाई से 13 जुलाई यानी कि तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल के पहले दिन नगर निगम परिसर में आज कर्मचारी संघ के राज्याध्यक्ष सह महामंत्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान झारखंड लोकल बॉडी एंप्लाइज फेडरेशन गिरिडीह इकाई के अध्यक्ष केदार हरिजन, सचिव लखन हरिजन, रामकुमार सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, आकाश, रोहित, मो. सब्बीर अंसारी, लखन शर्मा, अशोक हाड़ी, आशा हाड़ी, शांति हाड़ी समेत सभी कर्मी मौजूद थे।