गिरिडीह पुलिस ने झारखंड और बिहार में कई नक्सली कांड को अंजाम देने वाले एक हार्डकोर नक्सली तालो मरांडी ऊर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। तालो नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर मेंबर है जिसे सोमवार की शाम गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना इलाके के चोलखो नदी के समीप से पकड़ा गया है। गिरिडीह
एसपी डॉ बिमल कुमार ने आज मंगलवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि तालो बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना इलाके के नेहालडीह का रहने वाला है। वर्ष 2020 में नक्सली घटना का अंजाम देने में इस आरोपी का पूरा हाथ था।
इसके अलावा कई मामलों को लेकर भेलवाघाटी थाना और बिहार के चकाई थाना में मामला दर्ज था। टीम में एसडीपीओ खोरिमहुआ राजेंद्र प्रसाद थाना प्रभारी भेलवाघाटी बृजेश कुमार बुद्धिनाथ मार्डी धर्मेंद्र सिंह कीशुन मिस्त्री सुनील कुमार यादव सुखदेव कुमार साव अर्जुन उराव और सशस्त्र बल एवं SSB 35 बटालियन के सशस्त्र बल शामिल थे।