Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह रेड क्रॉस में मात्र 100 रुपये सेवा शुल्क में मिलेगा चिकित्सकीय लाभ

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

गिरिडीह सर्कस मैदान के सामने स्थित रेड क्रॉस भवन में फिजियोथेरेपी सेवा के साथ ओपीडी सुविधा भी दी जा रही है। यहां मात्र 100 रुपये सेवा शुल्क के साथ प्रसिद्ध चिकित्सकों से इलाज की सुविधा उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां इलाज के साथ जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क दी जाती है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए चेयरमेन अरविंद कुमार ने बताया कि आज से गोल्ड मेडलिस्ट शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा सोंथालिया ने भी रेड क्रॉस ओपीडी में अपनी सेवा देनी शुरू की है। वे प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 से 12 तक अपनी सेवा देगी। इसके अलावे सोमवार को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ जी सी सिन्हा अपनी सेवा देते हैं।

जेनरल फिजिशियन डॉ प्रियंका अग्रवाल रविवार छोड़कर हर दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक अपनी सेवा दे रही है। इसके अलावे ओन कॉल कई अन्य चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध है। श्री कुमार ने लोगों से इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की।

FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version