गिरिडीह स्टेडियम में झारखंड सरकार की पहली वर्षगांठ कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारी रहेंगे मुस्तैद
Giridih UpdatesComments Off on गिरिडीह स्टेडियम में झारखंड सरकार की पहली वर्षगांठ कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारी रहेंगे मुस्तैद
Share This News
29 दिसंबर को वर्तमान झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री की पहली वर्षगांठ मनाया जा रहा है। रांची के मोराबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झारखंड के बतौर मुख्यमंत्री कई योजनाओं को सौगात और गति देंगे। यह विकास मेला प्रत्येक जिले में आयोजित किया गया है। गिरिडीह में भी इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए डीसी ने सभी पुलिस और दंडाधिकारी को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा पत्र प्रेषित कर यह जानकारी दी गई कि वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर ‘विकास मेला सह ‘परिसंपत्ति वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व परिसंपत्तियों का वितरण एवं नई योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आउटडोर स्टेडियम एवं अन्य विभिन्न स्थलों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उपायुक्त द्वारा परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गिरिडीह/थाना प्रभारी, पचंबा को निर्देशित किया गया कि पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति दिनांक 29.12.20 से पूर्वाहन 7:00 बजे तक थाना प्रभारी मुफस्सिल को प्रतिवेदित कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लाठी बल/सशस्त्र बल अपने सुरक्षित सामानों के साथ प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। मुफस्सिल थाना, स्टेडियम सामान्य प्रवेश द्वार, स्टेडियम मुख्य द्वार, सभा स्थल के पास, पंडाल में महिला दिर्घा, स्टेडियम परिसर में शिलापट्ट क्षेत्र, परिसंपत्ति वितरण स्टॉल क्षेत्र में, सीसीएल डीएवी, मुफस्सिल थाना के पास स्थित बैरियर के पास, मुफस्सिल थाना के बाद स्टेडियम प्रवेश द्वार, मुफस्सिल थाना मोड़, स्टेडियम के बाहर, स्टेडियम रात्रि स्टेटिक पार्टी स्थलों पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल/लाठी बल की तैनाती की गई है।
इसके अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर/मुफस्सिल/थाना प्रभारी, पचंबा उपरोक्त बल के अतिरिक की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ पुलिस को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने उक्त कार्यक्रम के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम में गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।