खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड

राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे गिरिडीह टीम ने जीते 7 स्वर्ण 2रजत और 2कांस पदक

Share This News

धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में 11 और 12 जनवरी को हुए तृतीय महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने 7 स्वर्ण 2रजत और 2कास पदक जितने में कामयाब रहे। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि पोबियां ऋषिकेश पब्लिक स्कूल धनबाद में दिनांक 11 और 12 जनवरी को तृतीय महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा कराया गया था जिसमे पूरे झारखण्ड के लगभग 550 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलग अलग स्कूलों से चयनित कुल 11महिला खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के साथ धनबाद गए हुए थे।
जिसमे गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने अपना उमदा प्रदर्सन करते हुए सभी खिलाड़ी पदक जितने में कामयाब रहे और 7स्वर्ण 2रजत और 2 कास पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।

पदक जितने वाले में श्री गुरुनानक विद्यालय की अर्पिता स्वर्णकार अंडर 41किलोग्राम के सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक वहीं जैनब परवीन अंडर 55 किलोग्राम में रजत पदक,मोगिया स्कूल की सोया कुमारी ओवर 59 किलोग्राम के कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक और विधि भूषण अंडर 33किलोग्राम के जूनियर वर्ग में कांस्य पदक,सीसीएल डीएवी की नव्या सिंह अंडर 20 किलोग्राम के सब-जूनियर में स्वर्ण और काव्या सिंह रजत पदक , वही कार्मेल स्कूल की तनीषा आर्य ओवर 47किलोग्राम के सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक और कृतिका बर्मन ओवर 68 किलोग्राम के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक तथा तांशी तानी भी स्वर्ण पदक जितने में कामयाब रही तथा एसएसवीएम स्कूल की पल्लवी कुमारी शाहा जूनियर आयु वर्ग के अंडर 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और कोमल कुमारी गोंड कास्य पदक जितने में कामयाब रही।

उन्होंने कहा की इस वर्ष का ये पहला प्रतियोगिता था और गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने सत प्रतिशत रिजल्ट दे कर नए साल का तौफा गिरिडीह को दे दिए और उन्होंने कहा की गिरिडीह में ताइक्वांडो एक मात्र संघ है जिसके खिलाड़ी लगातार बिना किसी सरकारी विभागीय सहायता या सहयोग के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ अपने मेहनत और खर्च तथा जिला संघ के सहयोग से पदक जीत कर गिरिडीह को लगातार गौरांवित कर रहे है।
अब इस प्रतियोगिता में सभी स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी माह में होने वाले प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे।खिलाड़ियों के इस सत प्रतिषत उपलब्धि पर गिरिडीह के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों और पदाधिकारियो में खुशी की लहर है।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा , संरचक पूर्व विधायक निर्भय साहाबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार, के अलावा मनोहर वर्मा, आकाश कुमार स्वर्णकार,ज्योति कुमार, रोहित रॉय ,शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार तथा ताइक्वांडो के सभी खिलाडियों ने सभी विजेता खिलाड़ी और कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय को बधाई और शुभकामनाएं दी।