गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले तिसरी थाना का चौकीदार 24 घंटे से लापता, एसपी ने किया एसआईटी का गठन

Share This News

गिरिडीह के तिसरी थाना में पदस्थापित चौकीदार राहुल यादव मोर्निंग वॉक करने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया है। राहुल के गायब होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी है वहीं दूसरी और पुलिस भी लगातार राहुल की तलाश कर रही है। राहुल की बरामदगी के लिए गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ को नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।

हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। फिलहाल पुलिस मानव व तकनीकी सहित अन्य चीजों की मदद से राहुल यादव की खोजबीन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल यादव शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हर दिन की तरह मोर्निंग वॉक पर निकला था।

काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। देर रात तक जब राहुल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में सीसीटीवी कैमरे में राहुल सुबह करीब 3.45 बजे दौड़ते हुए देखा गया इसके बाद अचानक वह गायब हो गया।