गिरिडीह झारखण्ड

सड़क दुर्घटना में आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव घायल, रांची में चल रहा इलाज

Share This News

आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। गिरिडीह से कामरु कामख्या पूजा करने जाने के क्रम में घटना घटी है। आसाम के कोकराझार में जिलाध्यक्ष गुडडू के कार को ट्रेलर ने ठोकर मार दी। इस घटना में जिलाध्यक्ष समेत कार पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

घटना में जिलाध्यक्ष गुडडू यादव का हाथ फ्रैक्चर हो गया व आंख के नीचे चोट लगी है। फिलहाल गुड्डू यादव रांची के एक अस्पताल में इलाजरत है। मोबाइल पर गुड्डू यादव ने बताया कि शनिवार को उनके हाथ का ऑपरेशन होगा।