गिरिडीह झारखण्ड

गुरुनानक जयंती के मौके पर नगर कीर्तन के स्वरूप में निकाली गई प्रभातफेरी

Share This News

गिरिडीह। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 551 वी जयंती के अवसर पर गिरिडीह पंजाबी मुहल्ला गुरुद्वारा से 5 दिनों से रोजाना सुबह 5 बजे शुरू निकाली जा रही प्रभात फेरी का आज समापन हो गया। शनिवार को निकली गई प्रभात फेरी शोभा यात्रा की तरह निकाली गई। जिसमें पंज प्यारे, पंज प्यारिया, हाथो में निशान साहिब लिये हुए समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। पंजाबी मोहल्ला से निकली प्रभात फेरी बरगंडा चौक, मधुबन वेजिस, टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, स्टेशन रोड होते हुए मुख्य गुरुद्वारा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गई। पूरे रास्ते मे समाज की महिलाओं के द्वारा शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया गया।

साथ ही गुरुनानक देव जी के पालकी के आगे आगे महिलाओं के द्वारा झाडू से रास्ता की साफ साफ सफ़ाई और पानी का छिड़काव किया जा रहा था। और पूरे रास्ते मे फुल का छिड़काव किया जा रहा था। जिससे पूरा वातावरण शुद्ध हो गया। गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा के प्रधान सेवक गुणवन्त सिंह सलूजा ने बताया कि भव्य रूप से गुरुनानक देव जी की जयंती मना रहे है। इस बार गुरुनानक देव जी की जयंती के एक दिन पहले निकलने वाली शोभा यात्रा कोरोना के कारण सरकार द्वारा अनुमति नहीं मिलने से नहीं निकाल रहे है। लेकिन अंतिम प्रभात फेरी नगर कीर्तन की स्वरूप में निकली गयी। 29  नवम्बर को गुरुद्वारा में भव्य कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 30 नवम्बर को गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी, अमरजीत सिंह सलूजा, चरनजीत सिंह सलूजा, देवेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह दुआ, गुरुदीप सिंह बग्गा, अवतार सिंह, कुंवरजीत सिंह, कुशल सलूजा समेत कई लोग मौजूद रहे I