Site icon GIRIDIH UPDATES

बकाया मानदेय को लेकर पोषण सखी ने शुरू किया भूख हड़ताल

Share This News

झारखंड राज्य अतिरिक्त आंगनबाड़ी सह पोषण सखी कर्मचारी संघ द्वारा 8 महीने से लंबित वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर गिरिडीह के झंडा मैदान पर एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया। पोषण सखियों का कहना है कि झारखंड सरकार के नकारात्मक और उपेक्षा पूर्ण रवैया के खिलाफ हम लोग आंदोलन करने को विवश हैं।

वहीं कर्मचारी संघ के नेता अशोक सिंह ने कहा कि आठ महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने के चलते पोषण सखी एवं उनका परिवार घोर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में उनके समक्ष आंदोलन के सिवा और कोई रास्ता नहीं बचता है। अगर अब भी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version