गिरिडीह झारखण्ड

5 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने चौथे दिन भी जारी रखा हड़ताल

Share This News

गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारी 5 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से ही हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक यह हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगा। हड़ताल की वजह से आम जिंदगियां भी प्रभावित हो रही है।

कर्मी हड़ताल पर होने की वजह से हर तरफ कचरे का अम्बार लग रहा है। बता दें की नगर निगम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं की गयी है।