गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: हाथी के कुचलने से इलाजरत महिला की मौत, पति ने सदर अस्पताल और 108 एम्बुलेंस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Share This News

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जसपुर पंचायत की खुशबू देवी को शनिवार की रात घर के बाहर हाथी ने बुरी तरह से कुचल दिया, आनन फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उसकी आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही महिला के विकलांग पति विकास तुरी ने सदर अस्पताल प्रबंधन और 108 एम्बुलेंस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति का कहना है सदर अस्पताल द्वारा इलाज में लापरवाही के बाद अचानक धनबाद रेफर कर दिया गया जब 108 में कॉल कर के एम्बुलेंस की मांग की गई तो उसे प्राइवेट एम्बुलेंस से ले जाने के लिए कहा गया। समय पर एम्बुलेंस न मिलने के कारण महिला की मौत हो गयी।

वहीं माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि हाथी का कहर से ज़्यादा खतरनाक सदर हॉस्पिटल, संबंधित अधिकारी और सरकारी एम्बुलेंस की लापरवाही है, यदि रात में ही रेफर किया जाता और समय पर एम्बुलेंस मिल जाता तो खुशबू की जान बच जाती।
खुशबू की शादी विकास तुरी से हाल में हुई हुई थी पूरा परिवार खुशबू मजदूरी कर के घर चलाती थी पति विकास तुरी विकलांग है पूरा परिवार बिखर गया है।