गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश

घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने पोबी में किया कार्यक्रम

Share This News

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी प्रज्ञा केंद्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वाधान में घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जन जागरूकता सह रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा के साथ गांव में रैली निकाली गई ,राष्ट्रभक्ति नारो से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्यूरो के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आज़ादी का 75वीं अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं,कार्यक्रम क्रियान्वित है। 75वीं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक सभी नागरिक अपने अपने घरों में अनिवार्य रूप से प्राथमिकता के तहत विश्व विजयी प्यारा तिरंगा लहराए। सिर्फ गणतंत्र 26 जनवरी या 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही नही बल्कि नया दिशा निर्देशानुसार 365 दिन तिरंगा लहराने की आजादी दी गई है। देश के चार सिपाही ,हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई। राष्ट्रधर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है और मानवता सर्वश्रेष्ठ कर्म। तिरंगा से राष्ट्रीय भावना प्रस्फुटित , मन प्रफुल्लित व सद्भावना का संचार होता है।

ग्रामीणों द्वारा अपने अपने घरों में तिरंगा लहराने का सामूहिक संकल्प लिया गया। उक्त अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन दास,उप मुखिया प्रतिनिधि मुकेश साव,चंद्रकिशोर राय,राजकुमार सिंह,असफ़ाक मलिक,यूसुफ मलिक,संतोष कुमार साव,मनीष राम, करण सिन्हा,भोला कुमार सिंह, कटी सिंह,राजेश गोस्वामी,लखन लाल साव,रिंकू देवी,पिंकी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।