गिरिडीह झारखण्ड

ससुर ने बहू की टांगी से हमला कर की हत्या

Share This News

गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव स्थित सिमरा टोला में ससुर ने बहू की टांगी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एतवारी मंडल ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पुत्रवधू खिरिया देवी (42 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी एतवारी मंडल तथा उसकी पत्नी अमिया देवी को गिरफ्तार कर सरिया थाना ले आयी। बताया जाता है कि मृतका खिरिया देवी के पति मनोज मंडल मुंबई में मजदूरी करने गए हैं।