गिरिडीह झारखण्ड

सावधान गिरिडीह समेत झारखंड के कई जिलों में 1से 5 अप्रैल तक चलेगी हीट वेव

Share This News
मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 1 से लेकर 5 अप्रैल झारखंड के कई जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। वहीं आज का सबसे ज्यादा तापमान जमशेदपुर 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में 3 से 4 डिग्री तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान है। झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. तीखी धूप व गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी जिलों में हीट वेव चलेगी। जिसमें गिरिडीह समेत राजधानी रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल है। 5 अप्रैल से राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की भी है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।