Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड में अगले चार दिन गरमी का रहेगा कहर, 19-20 को कुछ जगहों पर पड़ेगी फुहारें

Share This News

मानसून झारखंड में तीन से चार दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसे फैलने में समय लगेगा। इस वक्त मानसून बिहार के पूर्वी हिस्से अररिया, पूर्णिया तथा बंगाल के पूर्वी हिस्सा सिलिगुड़ी के आसपास ठहर गया है।

अभी राहत मिलने में लगभग एक सप्ताह का और समय लग सकता है। बढ़ते तापमान औऱ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर में कहीं बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इसे लेकर येलो अलर्ट तक जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

राजधानी में 17 व 18 जून को हीटवेव चलने और शाम के वक्त आंशिक बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 व 20 जून को दिनभर आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन की संभावना है। 17 व 18 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं मेघ गर्जन वज्रपात व तेज सतही हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version