गिरिडीह झारखण्ड

होलिका दहन आज: भद्रा के कारण शाम की बजाय रात में करें होलिका दहन, जाने सही समय

Share This News

आज होलिका दहन होगा और कल रंग उत्सव मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन पर कई शुभ योग और दुर्लभ ग्रह स्थिति रहेगी, जिससे अगली होली तक का समय देश के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस बार भद्रा दोष की वजह से होलिका दहन शाम की बजाय रात में करना शुभ रहेगा।

ग्रंथों में भी कहा गया है कि शाम को अगर भद्रा दोष हो तो रात में होलिका दहन करना चाहिए। इस बार भद्रा काल दोपहर 1.21 बजे से शुरू होकर रात करीब 1.22 तक रहेगा। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 1.22 से सुबह 6.28 तक रहेगा।