गिरिडीह झारखण्ड

हॉट सीट गांडेय विस उपचुनाव कल्पना ने किया फतह, कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा में एनडीए का बढ़त बरकरार

Share This News

गिरिडीह। पूरे राज्य भर में हॉट सीट बना गांडेय विधानसभा उपचुनाव झामुमो नेत्री पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने फतह कर लिया। पहुंच चुकी है। कल्पना सोरेन ने इस सीट पर 26490 मतों से निर्णायक बढ़त लेते हुए जीत दर्ज की है।उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को शिकस्त देकर जीत अपने नाम किया है।

कल्पना सोरेन की जीत की खबर से झामुमो और अन्य समर्थक दलों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इधर कोडरमा और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशियों की बढ़त बरकरार है। कोडरमा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी 278350 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी बिनोद कुमार सिंह से 119033 मतों से आगे चल रहीं हैं। बिनोद सिंह को अब तक 159317 मत प्राप्त हुए हैं।

जबकि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से आजसू के सीपी चौधरी जेएमएम के मथुरा प्रसाद महतो से बढ़त बनाए हुए हैं। सीपी चौधरी को अब तक 293594 मत मिले हैं, जबकि मथुरा प्रसाद महतो को 235025 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो 191829 मत लाकर तीसरे नंबर पर हैं।