गिरिडीह झारखण्ड

होटल निखर ग्रुप के नए प्रतिष्ठान निखर कैफ़े का हुआ शुभारंभ

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कोर्ट रोड में होटल निखर ग्रुप के नए प्रतिष्ठान निखर कैफ़े का आज शुभारंभ हुआ। इस दौरान कंचन देवी, शशि देवी व चंचला देवी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान निखर कैफ़े के संचालक साहिल कुमार ने बताया कि निखर कैफ़े शुभारंभ गिरिडीह के युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कैफ़े में बाहर से आये कुशल शेफ द्वारा पिज्जा, बर्गर, शिजलर्स, कॉफी, मिल्कशेक, सैंडविच, पास्ता, ग्रिल्ड सैलेड, फ्राइड क्रिस्पी चिकेन, नॉगेट्स, नायोज, ब्राउनी जैसे व्यंजन जो अब तक गिरिडीह शहर में उपलब्ध नही थे वो अब निखर कैफ़े में उपलब्ध रहेंगे। वहीं मौके पर नगर निगम के प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ,अरुण कुमार, संकेत कुमार, मितांशु कुमार, प्रदीप डालमिया, संजय डंगायच, शम्भू सरावगी समेत कई गण्यमान लोग उपस्थित थे।