क्राइम गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या

Share This News

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मोनाटांड़ में पति-पत्नी के बीच विवाद में पति के द्वारा अपने ही पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है,

बताया जा रहा है कि हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मोनाटांड़ में सोमवार की देर रात मंगली देवी उम्र 37 वर्ष को उसके पति रामलाल मुर्मू ने हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। बेटी सुरमुनि मुर्मू ने बताया कि उसके माता- पिता के बीच हमेशा विवाद होते रहता था।

सोमवार को भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार की देर शाम को मिली जिसके बाद बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद हरलाडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया।