Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में नम आंखों से छात्राओं ने विद्या की देवी माँ सरस्वती को दी विदाई

Share This News

गिरिडीह शहर के आर के महिला कॉलेज से मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन आज मंगलवार को नम आंखों के साथ किया गया। प्रतिमा विसर्जन में काफी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं शामिल हुई।

विसर्जन के पूर्व मां सरस्वती की आरती की गई। मौके पर काफी संख्या में उपस्थित छात्राओं, शिक्षक और काॅलेज कर्मियों ने आरती में भाग लिया। आरती के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां सरस्वती के जयकारे गूंजते रहें।
इस क्रम में महिला कॉलेज से प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया और शास्त्री नगर घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन में काफी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं और अन्य युवतियां शामिल हुई।

सभी ने नम आंखों से मां सरस्वती के जयकारे के साथ विदाई दी। इधर सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा भी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। छात्राएं रंग अबीर खेलती हुई विसर्जन जुलूस में शामिल हुई और प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।

Exit mobile version