Site icon GIRIDIH UPDATES

धनबाद के बड़े व्यापारी शम्भूनाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Share This News

झारखण्ड के धनबाद के बड़े व्यापारी शंभुनाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे शुरू कर दी है।यह सर्वे धनबाद, पटना और कोलकाता की टीम कर रही है।बताया जाता है कि सर्वे में 60 अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुये हैं।बहुत दिनों बाद धनबाद में इतने बड़े पैमाने पर सर्वे हो रहा है।यह कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि यह सर्वे कई जगहों पर हो रही है।

जिसमें से हैं शिवशंभु ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन गोविंदपुर धनबाद, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभु प्लाजा गोविंदपुर, श्री कल्याणी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु स्टोन क्रशर, कोलकाता में ऑफिस और कई अन्य ठिकानों पर भी सर्वे चल रही है।इसके अलावा मधुबन होटल, दो राइस मिल में भी टीम पहुंची हुई है।इस सर्वे में पटना और कोलकाता की टीम धनबाद के अधिकारियों की मदद भी कर रही है।

Exit mobile version