Site icon GIRIDIH UPDATES

बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री के कई ठिकानों पर आईटी का छापा

Share This News

गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र चतरो में संचालित बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। बुधवार अहले सुबह से आयकर विभाग की टीम बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरो स्थित फैक्ट्री और कार्यालय तथा नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित फैक्ट्री के मुख्य कार्यालय में एक साथ छापेमारी शुरू की है। इस दौरान आयकर विभाग की झारखंड और पश्चिम बंगाल टीम फैक्ट्री के कागजातों को खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब छह बजे आयकर विभाग की टीम वाहनों में सवार हो चतरो स्थित बालमुकुन्द स्पंज फैक्ट्री पहुंची। फैक्ट्री के मुख्य द्वार को बंद कर छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक छानबीन करने के बाद फैक्ट्री के प्रबंधक को साथ में लिया। दो वाहन पर सवार होकर अधिकारी व कर्मी बरमसिया स्थित फैक्ट्री के मुख्य ऑफिस पहुंचे। यहां पर कागजातों को खंगालने का काम शुरू किया गया।हालांकि इस छापेमारी में कितने अधिकारियों की टीम जुटी है। इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं इस छापेमारी से मीडिया को अलग रखा गया है। छापेमारी में शामिल अधिकारी अभी मीडिया के समक्ष कुछ भी बताने से गुरेज किया है। हालांकि यह कहा गया है कि पूरी जांच हो जाने के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version