Site icon GIRIDIH UPDATES

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह ने नामांकन दाखिल किया

Share This News

गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन कराया। अपने समर्थकों के साथ बिनोद सिंह समाहरणालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी को अपना नामांकन प्रपत्र सौंपा।

इस दौरान मौके पर उनके साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन मौजूद थी। इधर बिनोद सिंह के नामांकन के लिए काफी संख्या में इंडिया गठबंधन दल के सांसद, विधायक समेत नेता और कार्यकर्ता भी गिरिडीह पहुंचे हुए थे।

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बिनोद सिंह नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया।

Exit mobile version