Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह कॉलेज में NSS) इकाई–1 द्वारा विकसित भारत युवा सांसद 2025 का हुआ आयोजन

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–1 द्वारा आयोजित “विकसित भारत युवा सांसद 2025” के जिला स्तरीय कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर रवि कुमार मिश्र, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज सिन्हा,प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. छोटू प्रसाद, सरिया कॉलेज, सरिया के प्राचार्य डॉ. संतोष लाल और आर.के. महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल गिरिडीह डॉ निकिता गुप्ता संयुक्त सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह कॉलेज के इंग्लिश के प्राचार्य मृगेंद्र नारायण सिंह ने द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया, जिसमें विशेष रूप से भारत की आर्थिक विकास रणनीतियाँ, शिक्षा नीति, महिला सशक्तिकरण, जलवायु परिवर्तन और रोजगार के अवसरों पर गहन चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने अपनी बातों को तथ्यों और तर्कों के साथ प्रस्तुत किया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत ऊँचा रहा।

इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में रवि कुमार मिश्रा,डॉ निकिता गुप्ता,अमिता सिन्हा अधिवक्ता ,डॉ अनुज कुमार सिन्हा ,डॉ मधु श्री सान्याल,छोटू प्रसाद संतोष लाल थे।

FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version