Site icon GIRIDIH UPDATES

इनर व्हील क्लब ने गिरिडीह में निकाला महिला कार रैली, आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

Share This News
FacebookWhatsappTwitter
10 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील दिवस के मौके पर इनर व्हील क्लब गिरिडीह की सदस्याओं ने अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील थीम लीड द चेंज के अनुरूप अपनी अपनी गाड़ियों को आकर्षक रूप से सजाकर महिला कार रैली निकाली। जिसकी चालक वे स्वयं थी। उन लोगों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनने की ओर ये उनका अगला कदम है।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को महिला स्वास्थ्य, महिला शिक्षा, महिला आर्थिक स्वतंत्रता, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण, पर्यावरण आदि विषयों पर जागरूक करना है।
इस कार रैली में क्लब की सदस्याओं में अध्यक्ष सुधा सिन्हा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा रघुनन्दन, पूर्व जिलाध्यक्ष अहमद, सचिव रेखा तर्वे,रश्मि गुप्ता, शबाना रब्बानी ,नम्रता राजगढ़िया, चंचल भदानी ,जसबीर कौर ,संगीता बसईवाला ,आभा बगड़िया, मौशुमी सरकार,स्मृति आनन्द ,जसमीत कौर ,रूपश्री खेतान, हरमीत कौर ,अमिता छाबड़ा ,सोनाली तर्वे ,स्मृति गुप्ता साक्षी डोकानिया आदि उपस्थित थी ।
FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version