Site icon GIRIDIH UPDATES

भारत का सबसे घातक INS Mormugao भारतीय नौसेना में आज होगा शामिल, चीन भयभीत

Share This News

आज का दिन भारतीय नौसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। नेवी में आज घातक मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर से लैस INS मोरमुगाओ शामिल होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। मोरमुगाओ का डिजाइन भारतीय नौसेना के स्वदेशी संगठन ने तैयार किया है। निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने किया है।

INS Mormugao समुद्र में अब चीन को चुनौती देगा। वाई 12705 (मोरमुगाओ) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में बनाए जा रहे प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का दूसरा जहाज है। यह जहाज 163 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा है। पूरी तरह से लोड होने पर 7400 टन विस्थापित करता है और इसकी अधिकतम गति 30 समुद्री मील है।

Exit mobile version