गिरिडीह झारखण्ड मनोरंजन राँची

रांची में आयोजित होंगें इंटरनेशनल ट्राइबल यूथ कल्चरल फेस्ट, पांच देशों के आदिवासी युवा होंगें शामिल

Share This News

रांची में फरवरी 2023 में इंटरनेशनल ट्राइबल यूथ कल्चरल फेस्ट का आयोजन होगा. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय व रांची विवि के सहयोग से इस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रो- पदी मुर्मू कर सकती हैं. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा आयोजन में विशेष रुचि दिखा रहे हैं.

रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार केंद्र सरकार ने रांची विवि को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेवारी दी है. अभी रूप रेखा तैयार की जा रही है. समारोह में भारत के विभिन्न प्रदेशों के अलावा थाइ- लैंड, बांग्लादेश, आस्ट्रेलिया, भूटान के आदिवासी युवा शामिल होंगे.