खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश

करो योग-रहो निरोग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गिरिडीह स्टेडियम में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

Share This News

पतंजलि परिवार गिरिडीह द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 21 जून को गिरिडीह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह नगर निगम के मेयर प्रकाश सेठ, मोंगिया स्टील के एमडी डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, खेल पदाधिकारी अमित कुमार समेत कई लोग उपस्थित हुए। वहीं मौके पर कई स्कूल-कॉलेजों के बच्चें भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसके बाद योग प्राणायाम का सत्र शुरू हुआ। लगभग एक घंटे तक आयोजित हुए इस कार्यक्रम में योग की बारीकियों के बारे में बताया गया और लोगों ने योगाभ्यास किया।

वहीं मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास कुमार, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार , भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ,सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति, संगठन मंत्री ब्रज किशोर गुप्ता , उत्कर्ष गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे।