गिरिडीह झारखण्ड

धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ी, अब जडेजा होंगे कप्तान

Share This News

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं।

माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे।