Site icon GIRIDIH UPDATES

J. E. EXAM- प्रश्न पत्र लीक करने का आरोपी गिरिडीह का रंजीत गिरफ्तार

Share This News

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 03.07.2022 को आयोजित कनीय अभियंता नियुक्ति की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक करने का आरोपी रंजीत मंडल को ओडिसा के क्योंझर से गिरफ्तार कर रांची लाया गया है। यहां बता दें कि रंजीत मंडल गिरिडीह जिले का देवरी थाना निवासी है, कनीय अभियंता नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में यह प्राथमिकी अभियुक्त है।

बताया जाता है कि इसने अपने मोबाइल से वाट्सअप कर प्रश्न पत्र लीक किया था। इस मामले में रजींत के विरुद्ध नामकुम थाना में कांड संख्या 227/22 दर्ज किया गया था।

Exit mobile version