गिरिडीह झारखण्ड

शिक्षा मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी : शख्स ने लेटर भेज मचाया हड़कंप

Share This News

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी दी गयी है। बताया जा रहा है कि यह धमकी दो लेटर के माध्यम से भेजी गई है। लेटर मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। लेटर में शख्स ने इंटर व डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी बात नहीं करने की धमकी भी दी है।शिक्षा मंत्री के आवास पर यह लेटर पिछले 2 दिनों से आ रहा है।

बताया जा रहा है कि 3 पन्नों का यह लेटर अलग-अलग दिन भेजा गया है। वहीँ मामला सामने आते ही शिक्षा मंत्री की ओर से इसकी जानकारी बोकारो SP को दी गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो और रांची स्थित आवास पर पुलिस गश्त बढ़ा दी है।