गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश मनोरंजन

जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर रिलीज हुई वौइस् डॉक्युमेंट्री फिल्म, जाने गिरिडीह से क्या रहा नाता

Share This News

बीट ऑफ़ लाइफ एंटरटेनमेंट द्वारा वौइस् डॉक्युमेंट्री फिल्म लॉन्च की गयी है। इस वौइस् डॉक्युमेंट्री फिल्म में महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस के जीवन से जुडी कुछ बातें एवं घटनाएं दर्शायी गयी है। बीट ऑफ़ लाइफ एंटरटेनमेंट के संस्थापक पीयूष सागर का कहना है कि वे इस डॉक्युमेंट्री फिल्म बना कर जगदीश चंद्र बोस के जीवनी को लोगों के बीच लाना चाहते हैं एवं लोगों को उनके जीवन से अवगत कराना चाहते हैं। सर जे सी बोस के जीवन पर वॉइस डॉक्यूमेंट्री फिल्म जिसमें की उनके जन्म से लेकर आखिरी समय तक उनका जीवन कैसा रहा और उनका गिरिडीह से क्या जुड़ाव था इन सभी बातों से अवगत कराया गया है। जगदीश चंद्र बोस एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने कई खोज एवं शोध कार्य किये है।

बता दें कि गिरिडीह में जगदीश चंद्र बोस ने अपने जीवन के आखरी सात साल बिताए थे एवं कुछ लोगों का कहना हैं कि वे कुछ रिसर्च भी किया करते थे जो आज भी रहस्य बना हुआ है। गिरिडीह में स्थित सर जे सी बोस के आवास को अब विज्ञान भवन के नाम से जाना जाता है एवं यहाँ हर साल सर जे सी बोस की जयंती एवं पुण्यतिथि भी मनाई जाती है। इस आवास में जगदीश चंद्र बोस के जीवन से जुडी चीजें एवं उनके खोज एवं शोध कार्य के यंत्र व मशीनें रखी हुई है। बीट ऑफ़ लाइफ एंटरटेनमेंट आज जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर यह वौइस् डॉक्युमेंट्री फिल्म रिलीज कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। पीयूष सागर ने बताया कि डॉक्युमेंट्री शूट के दौरान गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं (जिला शिक्षा अधीक्षक, गिरिडीह) विनय कुमार का भरपूर सहयोग रहा।

इस वौइस् डॉक्युमेंट्री फिल्म में अथक प्रयास एवं मेहनत करने वाले (वॉयस ओवर) दीपक दुआ और रेशम तलवार, (एंकर) अंकिता बर्दियार, (स्क्रीन प्ले) मेघा सिन्हा, (मिडिया) मुस्कान सिंह, (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) जसप्रीत कौर दुआ, (कैमरामैन) सुभाष लोहानी, छोटू दास, कृष्णा, विष्णु स्वर्णकार और पियन सिंह, (प्रोडक्शन हेड) पियन सिंह, (प्रोडक्शन कंट्रोलर) निशांत कु. मिश्रा, विष्णु स्वर्णकार और बिजय साव, (वीडियो एडिटर) पीयूष सागर और उज्जवल यादव, (ग्राफिक डिजाइनर) रूपाली डे और पियन सिंह, (सलाहकार) उदय शंकर उपाध्याय, फणींद्र कुमार और रंजीत रॉय साथ ही अन्य कई लोगों का सहयोग रहा। पीयूष सागर और बीट ऑफ़ लाइफ एंटरटेनमेंट की पूरी टीम द्वारा सर जगदीश चंद्र बोस के जीवन पर बनाई गई वॉयस डॉक्यूमेंट्री फिल्म कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।