गिरिडीह झारखण्ड

अमृत महोत्सव के मौके पर इंजी विनय कुमार सिंह ने चलाया जागरूकता अभियान

Share This News

देश के आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तथा भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित नेता के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा झारखंड द्वारा भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंहा एवं भाजपा नेता वासुदेव राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ अपने आवास शिवपुरी गिरिडीह में झंडोत्तोलन करते हुए शिवपुरी मोहनपुर ,बोडो में जागरूकता अभियान के साथ अपने बेड़ा आवासीय कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया।

उसके बाद बेड़ा और लखारी सहित अनेकों जगह जागरूकता अभियान चलाया गया श्री सिंह ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे हजारों हजार पूर्वजों ने बलिदान देते हुए शहीद हुए हैं उनके शहादत के याद में अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा झंडा देशवासी स्वेच्छा से अपने अपने घरों में लगा रहे हैं जागरूकता अभियान के तहत जिन्हें झंडा उपलब्ध नहीं हो पाया है उन्हें झंडा उपलब्ध कराकर उनके घरों पर झंडा लगवाने का कार्य किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में भाजपा के कुंदन सिंह राजपूत, शंकर गोप, दिलीप दास, सोनू दास, सुमन सिन्हा, संजय वर्मा, धरमू राय, संतोष सिंह, सतेन्द्र सिंह, बिरजू कुमार, रामदुलार पांडे, अविनाश स्वर्णकार, मनीष कुमार, ऐनुल हक, संजय वर्मा, अभय कुमार, सुमन सिंह, सुभाष कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक मौजूद थे।