गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह सिविल सर्जन ने पल्स पोलियों अभियान के प्रचार को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

Share This News
पल्स पोलियों अभियान के सफल क्रियान्वयन को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की और से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिला स्तर पर इसको लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। इसी कड़ी में गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल व अन्य संबंधित पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से पल्स पोलियों अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बताया गया कि यह जागरूकता वाहन पूरे नगर क्षेत्र में तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान का प्रचार प्रसार करेगा। साथ ही आमजनों के बीच जागरूकता का संदेश देगा। इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियों के कार्य में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बूथ पर ही पल्स पोलियों का टीका लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन ने बताया कि पहले दिन 31 जनवरी को बूथ पर एवं 01 और 02 फरवरी को डोर टू डोर अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित किया जा रहा है। तथा सभी बूथों पर हैंड सैनिटाइजर एवं मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है। ताकि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत की जा सकें। मौके पर कई अधिकारी समेत स्वास्थ्य सम्बंधित अधिकारी,डीपीएम व कर्मी उपस्थित थे।